फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूक किया

Thu, 23 Jul 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में नाटक के माध्यम से स्वच्
विज्ञापन
खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में वीरवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं को सामाजिक व पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और नागरिकों के सामाजिक दायित्वों पर प्रभावी संदेश दिए गए। नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें