फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को नियमों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करते सुनील कुमार। स्रोत: महाव
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर एक व्याख्यान हुआ। छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक किया गया। प्राचार्य ऊषा दहिया ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने सुरक्षित आवागमन हेतु नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस उपायुक्त यातायात सोनाक्षी सिंह के निर्देश पर थाना यातायात मुरथल पुलिस ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा और मोबाइल इस्तेमाल न करने की जानकारी दी गई।
बताया गया कि लापरवाही से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों समेत सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने की भी जानकारी दी गई। रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक दीपशिखा, कविता और मोनिका रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें