फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 21 Mar 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ कार्यक्रम में अति​थियों को सम्मानित करती विवि की प्
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर ने इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के सहयोग से कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के नुकसान बताना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एएसआई आशीष और एएसआई सुरेश मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुषमा जोशी ने की। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पेश किया, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव को दिखाया गया।
टीम में अनु कुमारी, निशा कुमारी, निशा भारती, आरती कुमारी, इशिका कुमारी, तनु कुमारी, नंदिनी कुमारी, मोनिका कुमारी और वंदना शामिल रहीं। कार्यक्रम में करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन प्रीति धनखड़ ने किया जबकि नोडल अधिकारी मंजू पंवार ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रो. रामपाल, प्रो. संतोष, डॉ. अनीता अटवाल, डॉ. राजेश और डॉ. सुनीता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में नशे के खिलाफ कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करती विवि की प्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें