टीका राम कन्या महाविद्यालय में नॉलेज ग्रोथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित ऑनलाइन फाइनेंशियल लिटरेसी
सोनीपत। टीका राम कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को नॉलेज ग्रोथ फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन फाइनेंशियल लिटरेसी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को निवेश और व्यक्तिगत वित्त की जानकारी दी गई।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा दहिया ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और वित्त प्रबंधन का महत्व बताया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की अहम भूमिका रही।
वक्ता डॉ. कविता ने एसईबीआई के निर्देशों के अनुसार निवेश जागरूकता, व्यक्तिगत वित्त, निवेश के अवसर और जोखिम प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं छोटी-छोटी बचत को निवेश कर खुद के साथ देश के पूंजी निर्माण में भी योगदान दे सकती हैं। इस मौके पर कॉलेज की प्राध्यापिकाएं मौजूद रहीं।