फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने पोस्टर बनाकर दिया आत्महत्या रोकथाम का संदेश

विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी11-पुलिस ​गिरफ्त में हत्या का प्रयास करने के चार आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में टीकाराम कन्या महाविद्यालय में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम हुए। मनोविज्ञान विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किए। इसका उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।
मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका अनु ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भावनाओं को दबाने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करनी चाहिए। परिवार, मित्र और शिक्षक मददगार हो सकते हैं। समय पर सहायता लेने से परेशानी गंभीर होने से रोकी जा सकती है।
विज्ञापन

इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने आशा, सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन के महत्व पर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में तन्नु प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा निधि और अंजू तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में कंचन सिधर, पूनम और सुजाता शामिल रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मनोविज्ञान विभाग और यूथ रेडक्रॉस की ओर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। छात्राओं ने पोस्टर और संदेशों के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने जरूरत के समय सहायता लेने की अपील भी की।
विज्ञापन

टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया और प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें