फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रैंपवॉक से छात्राओं को दियाआत्मनिर्भरता का संदेश

विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित ‘एम्पावर वॉक’’ कार्यक्रम के दौरान छात्र
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में एमओयू के तहत टैलेंटेड रितु इंसान इंस्टीट्यूट की ओर से विशेष ‘एम्पावर वॉक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 से 65 वर्ष तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। संस्थान की निदेशक रितु और उनके सहयोगी लोकेश मलिक ने रैंपवॉक के माध्यम से छात्राओं को कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न उपयोगी कौशल सीखने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ उपयोगी कौशल भी सीखने चाहिए, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मोनिका और सह संयोजिका आशा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें