फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने पीएमओ पर लगाया अभद्रता, मानसिक प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक ने पीएमओ पर मानसिक तौर पर प्रताड़ना व अभद्रता करने सहित मोबाइल पर गलत संदेश भेजने का आरोप लगाया है। महिला चिकित्सक ने मामले की शिकायत सिविल सर्जन कार्यालय, महिला आयोग सहित सीएम विंडो पर भेजी है। अस्पताल प्रबंधन की कमेटी ने महिला चिकित्सक की शिकायत को उच्चधिकारियों के पास भेजा है। वहीं पीएमओ ने सभी आरोप गलत बताए हैं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि वह नागरिक अस्पताल में हर रोज अपनी ड्यूटी के लिए समय पर आती है। इसके बावजूद अस्पताल के पीएमओ उसे मानसिक तौर से प्रताड़ित कर रहे हैं। किसी भी बात को लेकर अपने कार्यालय में बुला लेते हैं। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि वह अपने पद का गलत फायदा उठा रहे हैं और उसकी झूठी शिकायत लेकर उसका जरिया बनाकर परेशान कर रहे हैं। महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया कि उसके मोबाइल फोन पर अभद्रता करते हुए संदेश भेजे जाते हैं। उसने अपनी शिकायत पर इन संदेशों का जिक्र करते हुए एक कॉपी शिकायत पत्र के साथ संलग्न करने की बात कही है।
बोर्ड ने शिकायत की एक प्रति चंडीगढ़ भेजी
जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों को लेकर बोर्ड का गठन किया हुआ है, जिसमें डॉ. गीता दहिया, डॉ. तरुण यादव, डॉ. नीरज यादव, डॉ. अनविता कौशिक सहित स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हैं। महिला चिकित्सक ने उनके समक्ष अपनी शिकायत दी है। इस संबंध में बोर्ड के अधिकारियों ने मामले की शिकायत को उच्च अधिकारियों के पास चंडीगढ़ भेजा हैं।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल के पीएमओ पर महिला चिकित्सक ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत को कमेटी के सामने रखा है। जिसकी एक कॉपी उच्च अधिकारियों को चंडीगढ़ भेजी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
वर्जन
महिला चिकित्सक द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। किसी भी चिकित्सक को प्रताड़ित नहीं किया गया है।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें