फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से 4500 कोवाक्सिन पहुंचीं, 2447 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं कुरुक्षेत्र स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को 4500 कोवाक्सिन मिली हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार को विभाग की ओर से जिलेभर में 2447 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को 102 हेल्थ वर्कर्स, 141 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीनेशन कराया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1149 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। 45 से 60 आयु वर्ग के 847 का वैक्सीनेशन हुआ। ऐसे ही 1492 बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन कराया। जिन लोगों को बुधवार को पहली बार वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा।
एक संक्रमित मरीज मिला, दो मरीज ठीक होकर लौटे
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि बुधवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यहां संक्रमितों की संख्या 47 हजार 435 तक पहुंच गई है। बुधवार को भी दो मरीज के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47 हजार 171 मरीज ठीक हो चुके हैं और नौ का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना से 254 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
महिला विवि के 165 अधिकारी-कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
गोहाना। बीपीएस महिला विवि के एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में बुधवार को वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर में 165 अधिकारी-कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत व रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक ने 31 जुलाई तक विवि के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को वैक्सीन लगाने का आदेश दिया है। इस दौरान अधिष्ठाता प्रो. महेश दाधीच, प्रिंसिपल प्रो. विजय कौशिक, एसडीओ सुमेर सिंह मलिक, छात्रा गरिमा, को ऑर्डिनेटर डॉ. एपी नायक, डॉ. छवि राठी, हेल्थ इंस्पेक्टर कर्मवीर मलिक, एमपीएचडब्ल्यू कृष्ण कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें