पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र के तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान में हल्की कमी के साथ न्यूनतम में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बर्फबारी हो रही है, जिसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवा भी मैदानी क्षेत्र में चल रही हैं। इसके असर से न्यूनतम तापमान कम हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। तापमान में गिरावट आने के साथ ही एक्यूआई का स्तर 107 दर्ज किया गया। वातावरण में ठंड बढ़ना गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।