फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कारनामा... पीपीपी से गाड़ी हटवाई तो बना दिया करोड़पति

Wed, 18 Feb 2026 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर शिकायत दिखाते किलोहड़द निवासी श्रीनिवास व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन ने पीपीपी मेंं अब गांव किलोहड़द के श्रीनिवास को करोड़पति बना दिया है। वहीं, फरियादी अपने परिवार पहचान पत्र को ठीक करवाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
गांव किलोहड़द निवासी श्रीनिवास का आरोप है कि परिवार पहचान पत्र में पहले उनके नाम पर गाड़ी चढ़ा दी गई। जब उन्होंने शिकायत देकर कागजों में दर्ज गाड़ी संबंधी खामी को ठीक करवाया तो उनके नाम पर 3.45 एकड़ जमीन दर्ज कर दी गई जबकि उनके पास केवल एक एकड़ जमीन है।
विज्ञापन

ऐसे में वह बुधवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ अपनी शिकायत लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। श्रीनिवास ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों के नाम जमीन व गाड़ियां चढ़ाकर उन्हें घर बैठे लखपति, करोड़पति बनाया जा रहा है जबकि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन की गलती की सजा उनको भुगतनी पड़ रही है। प्रशासन की गलती की वजह से ऐसे लोग बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें