फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मनी लांड्रिंग में फंसाने का डर दिखा 5.11 लाख रुपये ठगने के चार आरोपी काबू

Thu, 18 Apr 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 निवासी युवक को मनी लांड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाकर 5.11 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने उसे स्काइप पर वीडियो और आडियो कॉल की थी। उनसे चार मोबाइल, चार सिम और दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त परेड कराएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी संदीप ने साइबर पुलिस को बताया कि 5 मार्च को उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। मोबाइल पर बात कर रहे शख्स ने खुद का परिचय डिलिवरी कंपनी के कर्मचारी के रूप में दिया था। उसने बताया था कि आपके आधार कार्ड पर एक पार्सल आया है। जिसमें अवैध वस्तुएं हैं और मुंबई में जब्त की गई हैं। उन्हें बाद मुंबई साइबर पुलिस हेल्पलाइन से जोडऩे की बात कही थी। उन्होंने विश्वास कर स्काइप पर उसके साथ आडियो और वीडियो कॉल की थी। उन्हें धमकाया कि आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर मुंबई में बैंक खाते खोल कर मनी लांड्रिंग की गई है। प्रकाश कुमार गुंटू और डीसीपी बालसिंह राजपूत का हवाला देकर उनसे बैंक खाते से 5.11 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। बाद में पता लगने पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले में साइबर थाना प्रभारी बसंत की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे चार मोबाइल, चार सिम व दस हजार रुपये बरामद किए। उनके पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा है। इस तरह के देशभर में 91 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें