फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एफसीआई ने स्पेशल रैक से पश्चिम बंगाल भेजा 34 हजार क्विंटल गेहूं

Wed, 08 May 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना रेलवे स्टेशन पर लगा स्पेशल रैक। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर उठान तेजी से करने के लिए एफसीआई ने तीन दिन में दूसरा स्पेशल रैक लगाया है। इसमें 34 हजार क्विंटल गेहूं लोड कर पश्चिम बंगाल भेजा गया है, ताकि उठान होने से किसानों को उनकी फसल का समय पर भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन


गोहाना में अब तक 22.5 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हुई है, लेकिन उठान की रफ्तार धीमी है। उठान में तेजी लाने के लिए एफसीआई की तरफ से स्पेशल रैक लगाकर गेहूं का उठान करवाया जा रहा है। एफसीआई की तरफ से सोमवार को 34 हजार क्विंटल बिहार भेजा गया था, अब 34 हजार क्विंटल गेहूं पश्चिम बंगाल भेजा गया है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से गेहूं के उठान को लेकर समस्या हो रही है। एजेंसी के पास गेहूं को उतारने के लिए पर्याप्त संख्या में श्रमिक नहीं हैं, जिसकी वजह से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। अब स्पेशल रैक लगाकर गेहूं के उठान में तेजी लाई जा रही है।

वर्जन

उठान में तेजी लाने के लिए स्पेशल रैक लगाया गया है। जिसमें 34 हजार क्विंटल गेहूं पश्चिम बंगाल भेजा गया है। इससे पहले सोमवार को 34 हजार क्विंटल गेहूं बिहार भेजा गया था। खरीदी गई बाकी की फसल का भी जल्द ही उठान कर लिया जाएगा।-संजीव कुमार, डिपो प्रबंधक, एफसीआई, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें