फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ चौक पर कहासुनी के बाद मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जोशी चौहान निवासी मनुसागर है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जोशी चौहान निवासी देवेंद्र ने 7 मई को पुलिस को बताया था कि उनका दीपालपुर रोड पर मोहित मेडिकोज के नाम से स्टोर है। वह दोपहर को अपनी दुकान के अंदर थे कि तभी उनके गांव के मनुसागर ने अपनी कार निकालने के लिए बाइक ट्राली को उनकी दुकान की दीवार पर धकेल दिया था। जिस पर उनकी कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी ने गोली चला दी थी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी थी। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब आरोपी मनुसागर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें