फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश व तेज हवा से बिजली लाइन में फाल्ट, सात घंटे बंद रहे पांच बिजली घर

Fri, 19 May 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27. बुटाना स्थित बिजली घर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बेमौसम बारिश व तेज हवा बिजली निगम के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। बारिश व तेज हवा के चलने से बुधवार रात बिजली की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे करीब पांच बिजली घर करीब सात घंटे तक बंद रहे। बिजली आपूर्ति बंद होने से 18 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से लोग बिजली घरों में फोन करते रहे। बिजली कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति चालू की।
मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बारिश के साथ तेज हवा शुरू हो गई। इससे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की मुख्य लाइनों में फाल्ट आ गया। पांच बिजली घर बंद हो गए। बिजली गुल होने के कारण सुबह तक बिजली नहीं आई। ग्रामीण क्षेत्र में लोग सुबह 4 बजे पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तो उन्हें बिजली गुल मिली। लोगों ने बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी। विभिन्न क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से बिजली घरों में करीब 58 शिकायतें दर्ज की गईं। बिजली गुल होने की शिकायतों के बाद अधिकारी व कर्मचारी हरकत में आए और लाइन में फाल्ट ढूंढना शुरू कर दिया। कर्मचारियों को लाइनों पर जैसे-जैसे फाल्ट मिलते गए, उनको दुरुस्त करते हुए ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों में दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद ही ग्रामीणों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी देर गुल रही बिजली आपूर्ति
सब स्टेशन बिजली रही गुल
33केवी मोई सब स्टेशन : रात 1.35 बजे से सुबह 8.40 बजे तक
33केवी चटिया सब स्टेशन : रात 2.35 बजे से सुबह 8 बजे तक
33केवी बारोटा सब स्टेशन : रात 3 बजे से सुबह 8 बजे तक
33 केवी बुटाना सब स्टेशन : रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक
33 केवी सरगथल : रात 1 बजे से सुबह 9 बजे तक
बुधवार रात बारिश व तेज हवा से बिजली घरों की मुख्य लाइन में फाल्ट आ गया था, जिससे जिले के पांच बिजली घरों से करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। कर्मचारियों की ओर से लाइन पर फाल्ट दूर करने के बाद सभी सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। - गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें