फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम से हाथापाई करने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने के आरोपी को पकड़ने के लिए गांव खेवड़ा में गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता, मारपीट और आरोपी को भगाने में मदद करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसआई देवेंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया था कि वह हत्या के प्रयास के मामले में गांव खेवड़ा निवासी आरोपी राजपाल को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। उसके साथ एसपीओ सुरेंद्र भी था। जब वह राजपाल के घर पर पहुंचे तो आरोपी वहीं पर था। उसके साथ उसका भाई सतपाल व पिता जगदीश भी थे। जब वह राजपाल को गिरफ्तार करने लगे तो तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। जब एसपीओ ने राजपाल को पकड़ना चाहा तो उसने डंडे से एसपीओ पर वार कर दिया था। बाद में राजपाल एसपीओ को धक्का देकर फरार हो गया था। सतपाल व उसके पिता जगदीश ने उसे भागने में मदद की और पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाई थी। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। राजपाल अपने गांव के ऑटो चालक कप्तान पर हमला करने के मामले में आरोपी है। मामले में एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने आरोपी सतपाल और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत के निर्देश पर फरीदाबाद जेल भेज दिया गया।
एसआई व एसपीओ से अभद्रता करने के साथ ही एसपीओ पर डंडे से हमला करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर फरीदाबाद जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें