फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 17 दिन पहले पिता चल बसे, अब सर्पदंश से बेटे की मौत

Sat, 03 Aug 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थिति शमशान घाट में मृतक श्रवण का छोटा भाई आशिक अपने ममेरे भाई साथ। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर रहने वाले 13 वर्षीय श्रवण की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। श्रवण की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 17 जुलाई को ही श्रवण के बीमार पिता मनोज की भी मौत हो गई थी। उस हादसे से परिवार उभरा भी नहीं था कि अब श्रवण की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव बिहुनी मुस्करा फिलहाल खरखौदा-दिल्ली मार्ग निवासी पुष्पा राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करने के लिए जाती हैं। पति मनोज कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनकी 17 जुलाई को मौत हो गई थी। परिवार अभी इस हादसे से संभला भी नहीं था कि रात को जमीन पर सोते समय पुष्पा के 13 वर्षीय बेटे श्रवण को सांप ने डस लिया। श्रवण के छोटे भाई आशिक ने बताया कि श्रवण ने रात को घर में सांप होने की बात कही थी। सब जाग गए थे और सांप को ढूंढने लगे थे। इस दौरान मां ने पूछा भी था कि सांप ने डसा तो नहीं तो श्रवण ने मना कर दिया था। कुछ देर बाद ही उसे उल्टियां होने लगी। इस दौरान घर वाले सोचने लगे कि कुछ खा लेने के कारण उसे दिक्कत हुई है। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक ने उसे किसी जहरीले जीव के काटने की जानकारी दी। तब पता चला कि सांप ने उसे डसा है। कुछ देर बाद ही श्रवण की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पति के बाद बेटे को खो देने से पुष्पा सदमे में है, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें