खरखौदा। आईएमटी खरखौदा के पास उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव नगला गलुका निवासी 26 वर्षीय रविकांत ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। उत्तर प्रदेश का रहने वाला रामकिशन हाल में आईएमटी खरखौदा में मजदूरी करते हैं।
कुछ दिन पहले ही वह अपने बेटे रविकांत को भी घर से अपने साथ लेकर आए थे ताकि वह भी उनके साथ आईएमटी में काम कर सके। बुधवार को रविकांत ने आईएमटी के पास ही एक पेड़ से फंदा लगा लिया। इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। सैदपुर चौकी प्रभारी अशोक का कहना है परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है इसलिए किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।