बादली। आपसी कहासुनी के बाद हुई मारपीट में बादली के कुछ लोगों ने मिलकर गांव के पिता-पुत्र काे घायल कर दिया। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद लोगों सहित कई लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम के समय अपने प्लाट में बैठा था कि गांव के दो व्यक्ति आए और उसके साथ झगड़ा करने लगे। झगड़े के बाद दोनों युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और ईंट पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आए सुनील के पिता जोगेंद्र को चोटें आई। सुनील के सिर में गहरी चोटें लगी है जिसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सुनील की शिकायत पर गांव बादली के ही जोनी और हन्नी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।