फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों में तालमेल की कमी, एक सप्ताह पहले बनी सड़क को उखाड़ा

Sun, 01 May 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विभाग - फोटो : sonepat
विज्ञापन
विभागों में तालमेल की कमी के कारण आईटीआई चौक से राठधना गांव तक बन रही सड़क को एक सप्ताह बाद ही उखाड़ना पड़ा। खास बात यह है महज एक सीवर पाइप लाइन कनेक्शन के लिए सड़क को उखाड़ दिया गया। शहर के आईटीआई चौक से राठधना गांव तक सड़क की दुर्दशा खराब होने के बाद शहरवासियों की मांग के बाद इस सड़क को बनाने का काम शुरू किया गया। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और विभागों में तालमेल में कमी के कारण महज एक सप्ताह पहले बनी नई सड़क को पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सीवर पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ दिया है।
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन एसके दहिया से सीधी बातचीत
सवाल-नये बने राठधना रोड को उखाड़ा क्यों?
जवाब- (हंसते हुए) सीवर पाइप लाइन का कनेक्शन जोड़ने के लिए।
सवाल- पहले भी जोड़ा जा सकता था कनेक्शन।
जवाब- पहले तो बहुत कुछ हो सकता था।
सवाल- रोड बना भी नहीं है और इसे उखाड़ दिया गया।
जवाब- आईटीआई में नई बिल्डिंग बनाई गई है। जब समय होता है उसी हिसाब से काम किया जाता है।
सवाल-विभागों में तालमेल की कमी तो नहीं है।
जवाब-इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।
सवाल-जिस बिल्डिंग को कनेक्शन दिया है वह पहले से तैयार थी तो पहले क्यों नहीं दिया गया।
जवाब-एक ठेकेदार नहीं है। अलग-अलग हैं जिस कारण जब समय लगता है। तब ही काम किया जाता है, इसलिए प्लानिंग में कमी रह जाती है।
सवाल-क्या जुर्माना लिया जाएगा?
जवाब-इस बारे में मुझे नहीं पता है।

विभाग की तरफ से सड़क उखाड़ने का जो काम किया गया है, वह गलत है। सड़क बनने से पहले ही सारे काम पूरे कर लेने चाहिए। अगर सड़क बनाने के बाद उखाड़ी गई है तो उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

केएम पांडुरंग, डीसी, सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें