फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछते ही एक सप्ताह का समय मांग लेते हो, आखिर कब कराएंगे ठीक

Sat, 30 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपायुक्त का साइकिल अभियान जिला प्रशासन के अधिकारियों की सुबह-सुबह क्लास रहे रहा है। खासकर नगर निगम और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को उपायुक्त के सामने जवाब देते नहीं बन रहा। अभियान के दूसरे दिन जब डीसी केएम पांडुरंग की नजर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी तो, निगम के आयुक्त अश्वनी मेंगी और ईओ रोहताश विश्नोई से पूछा कि आखिर कैमरों को कब ठीक कराया जाएगा। अधिकारियों ने डीसी से एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर उपायुक्त बोले, हर बार एक और सप्ताह का समय मांग लेते हो। ऐसे कब तक चलेगा। अधिकारियों ने जल्द कैमरों को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि 7 जनवरी 2014 को तत्कालीन सांसद जितेंद्र मलिक ने अपने कोटे से 15 लाख की लागत से शहर में सुभाष चौक, रेस्ट हाउस, कच्चे क्वार्टर, सेक्टर, गीता भवन चौक और बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, आईटीआई चौक, गांधी चौक, नागरिक अस्पताल और शहर के सभी इंट्री प्वाइंट सहित 50 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन ज्यादातर जगहों से कैमरे गायब हो चुके हैं। जहां लगे है, वे न केवल खराब पड़े हैं, बल्कि धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन


सीवरेज के ऊंचे-नीचे ढक्कन देखकर नाराज हुए उपायुक्त
साइकिल अभियान के तहत जब डीसी अधिकारियों के काबिले के साथ माडल टाउन व कच्चे क्वार्टर पहुंचे तो सीवरेज के ढक्कर ऊंचे-नीचे मिले। तत्काल जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि इसका लेवल सही करवाया जाए, क्योंकि इनके कारण कभी हादसा हो सकता है।

ई-टॉयलेट को लेकर भी ली क्लास
जब उपायुक्त साइकिल पर सुभाष चौक पर पहुंचे तो ई-टॉयलेट पर नजर पड़ी। तत्काल निगम के अधिकारियों से पूछा, आखिर ये टायलेट कब चालू किए जाएंगे। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सीवरेज लाइन में कनेक्शन नहीं होने से परेशानी आ गई थी। जल्द चालू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें