फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान ट्यूबवेल कनेक्शन का बढ़वा सकेंगे लोड

Sun, 04 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से किसानों के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने का अवसर दिया गया है। स्वैच्छिक लोड योजना के तहत किसान अपने ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। किसान को लोड बढ़वाने के लिए 100 प्रति रुपये प्रति किलोवाट का चार्ज चुकाना होगा।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने किसान उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक लोड योजना शुरू की है। किसान योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल https://www.uhbvn. org.in/web/portal/home पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक किसान पोर्टल पर स्टार रेटिंग, दक्षता के साथ स्थापित मोटर का विवरण प्रकट कर सकता है।
उन्हें मौजूदा निर्देशों के अनुसार अग्रिम खपत जमा (सिक्योरिटी राशि) के साथ विस्तारित लोड के लिए परीक्षण रिपोर्ट के बजाय एक स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा। इसके बाद कनेक्शन का लोड बढ़ जाएगा। आगामी बिल नए लोड के हिसाब से आएगा। उन्हें कोई नियम और शर्तों का फॉर्म या हलफनामा जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें