गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शनिवार को भंडेरी गांव में किसान जागरूकता कैंप लगाया। खंड कृषि अधिकारी संजीत मलिक और सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा ने कपास की अच्छी पैदावार लेने के तरीके और पौधे को बीमारियों व कीटों से बचाने के उपाय बताए।
कहा कि कपास किसानों के लिए एक मुनाफे की खेती है। सीजन के दौरान अनाज मंडी में कपास का अच्छा भाव मिलता है। किसानों को सलाह दी गई कि वे कृषि अधिकारियों की सलाह पर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करें। इससे फसल को हानिकारक कीटों से बचाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, पौधे की अच्छी वृद्धि के लिए जैविक खाद का प्रयोग करने को भी कहा गया। संवाद