फोटो - शुगर मिल परिसर में रोलर का पूजन करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल प्रशासन ने पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिल में शनिवार को रोलर का पूजन किया गया। चीनी मिल प्रबंधक अंकिता वर्मा व अन्य अधिकारियों ने हवन में आहुति डालकर पूजन किया। बताया कि पेराई सत्र में रोलर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। नए सत्र के लिए रोलर को मरम्मत के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ भेजा गया था। मरम्मत के बाद शनिवार को रोलर मिल में पहुंचा था। संवाद