फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुआवजे की बाजार दर तय होने तक जारी रहेगा किसानों का संघर्ष, 4 अक्तूबर को बड़ा फैसला

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव सोहटी में धरने को संबोधित करते किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
खरखौदा। पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की बाजार दर तय करवाने की मांग को लेकर गांव सोहटी में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि मुआवजे की बाजार दर तय होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा और उनकी भूख हड़ताल भी मांग पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन काम रुकवाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन

अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 4 अक्तूबर को पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के किसान और किसान यूनियनों के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली की ओर कूच करने के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने चारों प्रभावित गांवों के किसानों से अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी धरने में शामिल करने की अपील की।
सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा धरना
वर्तमान धरनास्थल सड़क किनारे झाड़ियों के बीच होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहाड़ ने बताया कि यहां सांप और अन्य जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। रात में करीब 50 किसानों ने जागकर पहरा दिया, लेकिन रोजाना इस तरह रात बिताना संभव नहीं है। इसी को देखते हुए धरने को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। रात में रुकने वाले किसानों के लिए चारपाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं चारों गांवों के लोग करेंगे।
विज्ञापन

बोले किसान- सड़क रोकने की मंशा नहीं
अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसानों ने न तो सड़क रोकी है और न ही उनकी सड़क रोकने की मंशा है। उनके अनुसार पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों का रास्ता रोक दिया था, जिसके बाद वे वहीं बैठकर धरना देने लगे। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन दहिया ने कहा कि धरने का स्थान बदला जा रहा है, लेकिन यदि पुलिस सड़क से बैरिकेड हटाती है तो किसान खेतों की तरफ आगे बढ़ेंगे।
दो किसानों ने खत्म की भूख हड़ताल
देर शाम धरनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ का जन्मदिन भी मनाया गया और केक काटा गया। इस दौरान उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे इंद्रजीत और संदीप की भी भूख हड़ताल समाप्त कराई गई। हालांकि कोहाड़ ने मांग पूरी होने तक अपना अनशन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें