फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों का हस्ताक्षर अभियान आज से 27 को हांसी में प्रदेशस्तरीय महापंचायत

Tue, 20 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के किसान विश्राम गृह में बैठक के उपरांत नारेबाजी करते भारतीय किसान यूनियन एकता सि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की सोमवार को किसान विश्राम गृह में बैठक हुई। इसमें किसान हित से जुड़े मुद्दों और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों पर सहमति बनाते हुए आगे की रणनीति और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 27 जनवरी को हांसी में प्रदेशस्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। 7 फरवरी से तीन चरणों में किसान यात्रा निकाली जाएगी जो कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर के लाल चौक तक जाएगी। प्रधानमंत्री को किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। कोहाड़ ने बताया कि 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। वहीं, आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसान नेता चौधरी छोटूराम के गांव गढ़ी सांपला, रोहतक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल से मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बेदी दहिया ने की जबकि संचालन हंसबीर खरब ने किया। बैठक के बाद किसान उपायुक्त सुशील सारवान और डीडीए पवन शर्मा से मिले।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार के कानून के अनुसार हाइटेंशन लाइनों का मुआवजा किसानों को मिलेगा। आदेशों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई होगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. पवन शर्मा ने यूजर कमेटी गठित कर मार्केट वैल्यू तय करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा झरोठी टोल प्लाजा पर किसानों से हुई बदतमीजी पर टोल प्रबंधन ने खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, जिला उपाध्यक्ष समुंदर तोमर, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा, कथूरा ब्लॉक प्रधान सुनील मलिक, खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया, सोनीपत ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र मलिक, युवा जिला प्रधान प्रवीण दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें