फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन ड्रा से 206 सुपर सीडर और छह बेलिंग मशीनों के लिए किसान चुने

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए निकाले गए ऑनलाइन ड्रा में शामिल होने
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन योजना में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय में ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। जिला कार्यकारी कमेटी की अध्यक्षता नगराधीश सिमरन ने की। ड्रा के माध्यम से 206 सुपर सीडर और छह बेलिंग मशीनों के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया। 62 सुपर सीडर और दो बेलिंग मशीनों के आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने योजना के तहत 16 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए आवेदन मांगे थे। जिले में विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 1329 किसानों ने आवेदन किया। उप निदेशक डॉ. वीरेंद्र आर्य ने बताया कि जिले के लिए 206 सुपर सीडर और छह बेलिंग मशीनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ऑनलाइन ड्रा से दोनों श्रेणियों के लाभार्थियों का चयन किया गया।
अन्य 14 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। अनुसूचित जाति श्रेणी के आठ किसानों को भी आवश्यक दस्तावेज पूरे पाए जाने पर कृषि यंत्रों का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 अगस्त तक जमा करने होंगे दस्तावेज
सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि ड्रा में चयनित किसानों को आवश्यक दस्तावेज 25 अगस्त तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, राई में जमा करवाने होंगे। दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान विभागीय पोर्टल से परमिट डाउनलोड कर सकेंगे। परमिट मिलने के बाद चयनित किसानों को 10 सितंबर तक कृषि यंत्र खरीदना होगा। खरीद का बिल 15 सितंबर तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें