फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड : किसानों ने सिंघु बॉर्डर से हटाए बैरिकेड, हाईवे पर लगा 30 किलोमीटर लंबा जाम

Tue, 26 Jan 2021 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन के बीच गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। दिल्ली की सीमा पर 60 हजार से अधिक ट्रैक्टर व लाखों किसान इस समय मौजूद हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर सिंघु बॉर्डर से रवाना हो गए हैं। एक साइड से बैरिकेड हटाकर किसान ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़े। 

विज्ञापन

 
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालकर किसान आज सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराना चाहते हैं। किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर हाईवे के साथ ही केएमपी-केजीपी पर करीब 25 से 30 किलोमीटर क्षेत्र में लंबा जाम लगा हुआ है।



किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर को खोल दिया है। जिसके बाद किसानों ने भी अपनी परेड निकालने की तैयारी पूरी कर ली है। किसान सुबह करीब दस बजे दिल्ली के लिए अपनी ट्रैक्टर परेड के साथ रवाना होंगे। हालांकि कुछ किसान पहले ही बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ गए। गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए किसान लगातार पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें