फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली धरना स्थल पर पंजाब के दो किसानों की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल पंजाब के दो किसानों की बुधवार को मौत हो गई। मृतक पंजाब के जिला तरनतारन के गांव डल का जोगेंद्र व जिला बरनाला के चननवाल गांव का जसमैल गिल है। पुलिस ने जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर साथियों को सौंप दिया, वहीं जसमैल के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला तरनतारन के गांव डल का रहने वाला जोगेंद्र (68) बुधवार तड़के कुंडली धरनास्थल पर बने अपने टेंट में मृत मिला। वह 20 जनवरी को धरना स्थल पर आया था और तब से यहीं रह रहा था। साथ आए किसानों ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। वहीं किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, गुरजीत सिंह, सलविंद्र सिंह, विर्क सिंह व दलबीर सिंह ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की तरफ से टियर गैस के गोले छोडने के बाद जोगेंद्र की तबियत बिगड़ गई थी। उसे संक्रमण हो गया। अब उसकी मौत हो गई। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जोगेंद्र के पास दो बेटे व दो बेटियां है। उन्होंने दोनों बेटियों व एक बेटे की शादी कर रखी है। उनका छोटा बेटा अभी अविवाहित है।
वहीं बुधवार तीसरे पहर कुंडली धरना स्थल पर पंजाब के ही जिला बरनाला के गांव चननवाल निवासी जसमैल सिंह (47) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि किसान के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। जसमैल के गांव के पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने बताया कि वह लगातार किसान आंदोलन से जुड़ा था। पहले पंजाब में तीन माह तक आंदोलनरत रहे। साथ ही अब 27 नवंबर, 2020 यहां आया हुआ था। उनके परिवार में मां, पत्नी व एक बेटा है।
विज्ञापन

वर्जन
कुंडली धरना स्थल पर किसान जोगेंद्र व जसमैल सिंह गिल की मौत हुई है। जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जसमैल के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें