फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए औचंदी बार्डर से हटाए गए बैरिकेड

विज्ञापन
झिंझौली से हरेवली जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बैरिकेड। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। किसानों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड करने की इजाजत देने के बाद दिल्ली पुलिस ने रविवार को औचंडी बॉर्डर का रास्ता खोल दिया। दोपहर में खरखौदा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले औचंदी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड हटा दिए गए। लेकिन दिल्ली पुलिस ने सिर्फ मुख्य मार्ग पर से आवागमन को मंजूरी दी है, जबकि संपर्क मार्गों पर अभी भी वाहनों का आवागमन बंद रखा गया है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर कुंडली बॉर्डर पर किसानों के बैठ जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर सील कर दिए थे। इसी कड़ी में औचंदी बॉर्डर को भी दिल्ली पुलिस ने सील करने के साथ ही आसपास के संपर्क मार्गों पर भी वाहनों के आवागमन को रोक दिया था। तब से अब तक औचंदी बॉर्डर बंद था और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन रविवार को यहां से बैरिकेड हटाकर वाहनों को आवागमन शुरू कर दिया गया। लेकिन अभी सिर्फ मुख्य मार्ग को ही खोला गया है। जबकि झिंझौली, कुंडली, निजामपुर खुर्द व सोहटी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों का बंद रखा गया है। जिसमें दिल्ली पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी सिर्फ उन्हीं मार्गों को खोला है जहां से किसानों की ट्रैक्टर परेड को गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें