फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किसानों के बीच पहुंचकर दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर जारी किसानों के धरने को लगातार समर्थन मिल रहा है। बुधवार को पंजाब से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपना समर्थन देने पहुंचे। साथ ही मशहूर पंजाबी गायक जैजी-बी ने भी अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांग मानते हुए कृषि कानूनों को रद्द कर देना चाहिए। जब किसान का विरोध कर रहा है, तो सरकार इन्हें लागू किसके लिए कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को किसानों को समर्थन देने के लिए कुंडली बॉर्डर पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी प्रेम चंद, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज कौर सिंह, द्रोणाचार्य गुरबक्श सिंह संधु, अर्जुन अवार्डी शॉटपुट खिलाड़ी बलविंद्र सिंह और कुश्ती में पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी करतार सिंह ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यह कानून लाकर किसानों को खेती से दूर करने का काम किया है। इन कानूनों से उद्योगपत्तियों को लाभ पहुंचेगा। किसानों को जब कृषि कानून पसंद नहीं तो जबरदस्ती लागू नहीं करना चाहिए। इस दौरान मशहूर गायक जैजी-बी ने भी कुंडली बॉर्डर पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें