फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी अपने मतदान केंद्रों पर रहे आगे, गांवों में कांग्रेस को बढ़त मिली

विज्ञापन
मतगणना केंद्र के अंदर वोटों की गिनती करते कर्मचारी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। डीएवी स्कूल और सेल्स टैक्स ऑफिस में बनाए गए बूथों पर कांग्रेस के निखिल मदान आगे रहे। वहीं जानकीदास स्कूल में बनाए गए बूथों पर भाजपा के ललित बत्रा आगे रहे। डीएवी स्कूल के मतदान केंद्र पर पूर्व मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन के बूथ नंबर 40 से लेकर 45 पर कांग्रेस के निखिल मदान को 1559 वोट मिले। वहीं भाजपा के ललित बत्रा को 1487 वोट मिले। वहीं अपने बूथ पर भी भाजपा के ललित बत्रा से आगे रहे। सेल्स टैक्स कार्यालय में बने बूथ नंबर 78 पर निखिल मदान को 271 वोट मिले जबकि ललित बत्रा को 185 वोट ही मिल सके। जानकीदास स्कूल में भाजपा के ललित बत्रा अपने बूथ नंबर 31 से 35 पर निखिल मदान से आगे रहे। यहां भाजपा के ललित बत्रा को 1369 वोट मिले तो निखिल मदान को 1060 वोट मिल सके। वहीं गांवों के बूथों पर कांग्रेस को बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें