फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड के चलते आज सभी स्कूल व कॉलेज रहेंगे बंद, नहरों की सुरक्षा बढ़ाई, चिकित्सकों की छुट्टी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किसानों के प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को डीसी श्यामलाल पूनिया ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण 25 जनवरी को निजी और राजकीय विद्यालयों व कॉलेजों में अवकाश रहेगा। नहरों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को नहरों के प्रमुख स्थानों की सुरक्षा को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे पर प्राइवेट व राजकीय चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कहा कि अस्थायी तौर पर चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करें। इसमें निजी चिकित्सा संस्थानों का भी पूर्ण सहयोग लें। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द रहेगी।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने लोगों से आह्वान किया कि वह 26 से 28 जनवरी तक दिल्ली आने-जाने से परहेज करें। यदि आवश्यक कार्य हो तो वैकल्पिक मार्गों को अपनाएं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन की सलाह का पालन करें। क्योंकि गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की है, जिसमें सोनीपत की ओर से भी किसान शामिल होंगे। इसको लेकर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस व प्रशासन हर संभव स्थिति के लिए तैयार रहें।
बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश
डीसी श्यामलाल पूनिया ने सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया को निर्देश दिए कि वह विशेष रूप से बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था करें। वाहनों की बड़ी संख्या के चलते जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में यदि जाम से गुजरकर किसी को चिकित्सा सुविधा देने की जरूरत हुई तो बाइक एंबुलेंस कारगर रहेगी। उन्होंने कार एंबुलेंस की संख्या में भी वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर परेड के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए बेहतरीन डायवर्जन प्लान तैयार करें। उन्होंने राई-कुंडली क्षेत्र में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने रिकवरी वैन की संख्या में भी बढ़ोतरी के साथ पुलिस बाइक का प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्रों और गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए
डीसी श्यामलाल पूनिया ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के ठहराव की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर परेड के दौरान वह अपने ड्यूटी क्षेत्र में ही मौजूद रहेंगे। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों व गाड़ियों में वृद्धि करने व हैलिपेड चिह्नित करने के साथ रोडवेज बसें आरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने धरनास्थल पर पेयजल, सफाई सुविधा व किसानों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुविधा को जारी रखने के निर्देश दिए। सरकारी बिल्डिंगों के चौकीदार इस दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
आज से दो दिन के लिए इमरजेंसी में स्टाफ बढ़ेगा
पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने आदेश जारी करते हुए किसान आंदोलन को लेकर गणतंत्र दिवस पर चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी। सोमवार से दो दिन के लिए इमरजेंसी वार्ड में दो-दो चिकित्सक तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। इसको लेकर सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी किया जाएगा। साथ ही इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि अस्पताल में आने वाले लोगों को उपचार के दौरान किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। बैठक के दौरान एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एडीसी मुनीश शर्मा, एसडीएम विजय सिंह, सुरेंद्रपाल, आशीष कुमार, नगराधीश जितेंद्र जोशी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र, डीएसपी अजीत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पंकज गौड़, बिजली निगम एक्सईएन जगदीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें