फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर साथी किसान की मौत पर बिफरे पंजाब के किसान, नारेबाजी की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर साथी किसान की मौत से गुस्साए पंजाब के किसानों ने सामान्य अस्पताल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने सरकार से किसानों की मांग पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को कुंडली धरनास्थल पर पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदड़ा के किसान शमेशर (45) व गांव गंगाना के किसान कुलबीर सिंह (52) की मौत हो गई। सामान्य अस्पताल में उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे किसानों ने रोष जताया। किसान कर्म सिंह, मलकीत सिंह व बलिंद्र ने सामान्य अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के मुख्य गेट के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जब शमशेर का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए ले जाया जा रहा था तो किसानों ने एंबुलेंस के आगे सरकार के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा करें। उनका आरोप था कि ठंड से किसानों को हार्ट अटैक आ रहे है। जिससे उनकी जान जा रही है।
सामान्य अस्पताल में कर्मबीर का शव लेने पहुंचे उनके पिता रामदिया ने बताया कि वह पांच एकड़ जमीन का मालिक था। उसका 30 वर्षीय बेटा और उससे छोटी बेटी है। परिवार खेतीबाड़ी कर गुजर-बसर कर रहा था। उसका बेटा पिछले पांच दिन से धरनास्थल पर ही डटा था। वहीं पंजाब के किसान शमशेर के पास तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी व एक बेटा शामिल हैं। वह ढाई एकड़ जमीन का मालिक था। उससे ही वह परिवार का गुजर-बसर कर रहा था।
विज्ञापन

किसान को मिली अस्पताल से छुट्टी
पंजाब के जिला अमृतसर के किसान सुरजीत को भी हार्ट अटैक आ गया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार हुआ और रविवार को उन्हें छुट्टी मिल गई। उसके बाद वह साथियों के साथ यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें