फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर डीसीपी व एडीसीपी कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ तैनात पुलिस के डीसीपी व एडीसीपी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह ड्यूटी करते हुए कोरोना संक्रमित होने से खतरा बढ़ता दिख रहा है। क्योंकि वहां अभी तक एक भी किसान ने अपनी कोरोना जांच नहीं कराई है और वह बुखार होने पर केवल दवाई खाकर ही काम चला रहे हैं। जबकि अधिकारी लगातार उनसे कोरोना जांच कराने की अपील कर रहे है, लेकिन कोई जांच कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर 892 किसानों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क बांटे गए और 514 किसानों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। इनके अलावा 612 किसानों को पैरासिटामॉल, 560 किसानों को बी-कॉम्पलैक्स, 438 किसानों को विटामिन-सी, 40 किसानों को ओआरएस, 26 किसानों को सिट्राजिन, 23 को रैंटेक, 28 किसानों को एम्लोडीपिन और 62 किसानों को मेट्रोजिल की टैबलेट बांटी गई। चोटग्रस्त छह किसानों की ड्रेसिंग भी की गई। वहीं आयुष विभाग की ओर से 118 इम्यूनिटी बूस्टर वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें