फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सहकारी शिक्षा सम्मेलन में किसानों को योजनाओं और उर्वरकों की दी जानकारी

Sat, 14 Mar 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में कृषि सहकारी शिक्षा सम्मेलन में किसानों को योजनाओं और उर्वरकों की जानकारी देते हुए अध
विज्ञापन
गोहाना। कृभको सोनीपत की ओर से कृषि विभाग गोहाना में सहकारी शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग और सहकारी समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों को उर्वरकों के सही उपयोग और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप संभागीय कृषि अधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेहरा मौजूद रहे जबकि अध्यक्षता कृभको करनाल के सीनियर एरिया मैनेजर आर के एस राठौर ने की। कृभको सोनीपत के फील्ड ऑफिसर डॉ. देवेश यादव ने कृभको की भूमिका व कामकाज के बारे में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेहरा ने कहा कि किसानों तक उर्वरकों का सही समय पर वितरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास में सहकारी संस्थाओं की अहम भूमिका बताई और कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


आरकेएस राठौर ने कृभको के अलग-अलग उर्वरक उत्पादों और उनके उपयोग के बारे में बताया। सम्मेलन में विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ सतिंदर मलिक और तकनीकी सहायक डॉ विपिन सैनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सहकारी समितियों, विपणन समितियों और कृषि विभाग के करीब 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें