फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की घटना के विरोध में किसानों ने केएमपी-केजीपी दो घंटे रखा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार में हुई घटना के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने रविवार शाम को केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। किसान नेताओं के आह्वान के बाद केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे किसानों ने हंगामा भी किया। इस दौरान किसान हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे। किसानों को समझाकर जाम खुलवाने के लिए पहुंचे पुलिस कर्मियों को उन्होंने विरोध कर वापस भेज दिया। हालांकि दो घंटे बाद किसानों ने खुद ही जाम खोल दिया।
विज्ञापन

हिसार में अस्पताल का उद्घाटन करने वाले सीएम मनोहर लाल का विरोध करने के लिए किसान पहुंचे थे। जहां मामला बढ़ने पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। जिसका पता चलने पर किसान नेताओं ने केजीपी-केएमपी जाम करने का आह्वान किया था। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य के आह्वान के चलते रविवार शाम को पांच बजे सैकड़ों किसान एकत्रित होकर कुंडली बॉर्डर धरनास्थल से केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए। किसानों ने बीच बीच सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने हिसार में गिरफ्तार किए गए आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी वह एक्सप्रे-वे पर डटे रहे। इस दौरान किसान हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे। दो घंटे बाद शाम सात बजे आंदोलनरत किसान केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट से हटकर वापस धरनास्थल पर चले गए।
पुलिस टीम को विरोध कर वापस भेजा
केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही विरोध करते हुए पुलिस को वापस भेज दिया। उन्होंने किसान नेताओं के आह्वान के अनुसार जाम खोलने की बात कही। दो घंटे बाद स्वयं जाम खोल दिया।
विज्ञापन

कार से हवा निकाली
आंदोलनकारी किसान केजीपी और केएमपी जीरो प्वाइंट पर आ डटे। इसी दौरान गुरुग्राम की ओर से एक कार सवार परिवार गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया। कार सवार दंपती ने उन्हें जाने को कहा, लेकिन किसानों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उनकी कार की हवा निकाल दी।
केजीपी-केएमपी पर लगी वाहनों की कतार
किसानों के दो घंटे तक केएमपी-केजीपी को जाम किए जाने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस टीम ने बहालगढ़ से वाहनों को डाइवर्ट कर दूसरे मार्गों से गुजारा। जाम खुलने के बाद भी काफी देर तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें