फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों के किसानों की 14 एकड़ गेहूं की फसल और 10 एकड़ अवशेष जलकर राख

विज्ञापन
केजीपी के पास गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। केजीपी के साथ लगते चार गांवों के किसानों की करीब 14 एकड़ गेहूं की फसल और10 एकड़ के अवशेष रविवार को जलकर राख हो गए। जब खेत में आग लगी उस समय किसान दूसरे खेत में कंबाइन से गेहूं की फसल की कटाई करा रहा था। सूचना के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

केजीपी के साथ जाखौली, पाबसरा, मनौली व अटेरना गांव के किसानों की जमीन है। रविवार को गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा तेज से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में गेहूं की फसल जलती देख किसानों ने आग को फैलने से रोकने के लिए ट्रैक्टर-हैरो से जमीन की जुताई करनी शुरू कर दी और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीण चंद्रपाल ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से जाखौली के किसान नीरज की 4 एकड़, धर्मेंद्र की साढ़े 4 एकड़, अकबर की 2 एकड़ फसल जल गई। वहीं पाबसरा गांव के किसान कृष्ण की 2 बीघा व शिवचरण की तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। जाखौली गांव के सरपंच गौरव चौहान ने बताया कि खड़ी फसल के अलावा करीब दस एकड़ गेहूं के फांस भी आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, केजीपी के पास लगी आग पर काबू पाने के बाद लौट रही फायर ब्रिगेड की टीम को गांव झुंडपुर के पास सफेदे के पेड़ों में आग लगी दिखाई दी। उसके पास ही गेहूं की फसल उगी थी। जिस पर टीम ने तुरंत आग को बुझाया।
खरखौदा में बढ़ने लगी आगजनी की घटना
गर्मी के साथ ही खरखौदा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। खरखौदा दमकल केंद्र में 24 घंटे के अंदर 4 जगह आग लगने की सूचना मिली। सिसाना गांव में दो जगहों पर आग लगी और केएमपी के पास व नकलोई गांव में भी आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल केंद्र प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में चूल्हे की राख को कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है, जिससे तेज हवा के कारण आग आसपास की लकड़ियों व उपलों में लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें