फोटो 14: सोनीपत में गोहाना रोड पर पुलिस लाइन के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति व केंद्र सरकार का पुतल
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की सोनीपत कमेटी ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन करने के बाद गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला से पुलिस लाइन के गेट तक जुलूस निकाला। वहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
पहले किसानों की छोटूराम धर्मशाला में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता श्रद्धानंद सोलंकी ने की। बैठक का संचालन कर रहे ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि पूंजीपति जनता की मेहनत की कमाई लूटने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस दौरान रघुबीर मलिक, भगत सिंह, हंसराज, ईश्वर सिंह दहिया, जयकरण, सुरेश, शशिकांत मलिक, रोहताश बेनीवाल, डॉ. सतपाल भी मौजूद रहे। संवाद