फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : किसानों ने जाम किया केएमपी एक्सप्रेस वे, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

Sat, 10 Apr 2021 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने जाम किया रास्ता
  • पुलिस ने केएमपी पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 कंपनी लगाई 
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेस वे पर जाम लगाकर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर संघर्षरत किसान संगठनों ने शनिवार सुबह केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। इस दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं 24 घंटे तक जाम रखने के आह्वान के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं केएमपी जाम होने के कारण नेशनल हाईवे पर गन्नौर और मुरथल में भी भारी जाम लग गया है। भारी वाहनों को रोकने के कारण रास्ता जाम हो गया है। हर बार पर्याप्त इंतजाम का दावा करने वाली पुलिस भारी वाहन रोक नहीं पा रही। पानीपत और गन्नौर में नाका होने के बावजूद मुरथल तक भारी वाहन पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन




केएमपी पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 कंपनी लगाई गई हैं। ये कंपनियां छह डीएसपी और 17 इंस्पेक्टर के मार्गदर्शन में काम करेंगी। जाम के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। किसान संगठनों से कानून व्यवस्था हाथ में न लेने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को केएमपी की तरफ नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।  
विज्ञापन

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 12 कंपनी तैनात

किसान संगठन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर हैं। कुंडली बॉर्डर पर हजारों किसान डटे हैं। बॉर्डर से वाहनों का आवागमन ठप है। किसान शनिवार को सुबह आठ बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे केएमपी जाम रखेंगे।

केएमपी पर छह डीएसपी के नेतृत्व में 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 12 व पुलिस की आठ कंपनी तैनात रहेंगी। 6 डीएसपी के साथ 17 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही राई, कुंडली व खरखौदा थाना में सुरक्षा टीम बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा।


 
विज्ञापन

इन रूट का करें इस्तेमाल

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अंबाला-चंडीगढ़ की ओर से आने वाले यात्री करनाल से शामली, पानीपत से सनौली होते हुए यूपी, गाजियाबाद और नोएडा की ओर जा सकते हैं। गुरुग्राम, जयपुर आदि की तरफ जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर पानीपत से गोहाना की तरफ रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी होते हुए यात्रा कर सकते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें