फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तार चोरी की घटनाओं को लेकर किसान-पुलिस की बैठक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव पुरखास स्थित ईंट-भट्ठे पर किसान और पुलिसकर्मी बैठक करते हुए। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं को लेकर शनिवार को गांव पुरखास स्थित ईंट-भट्ठे पर किसानों और पुलिस की बैठक हुई। किसानों ने थाना प्रभारी के समक्ष तार चोरी से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने तार चोरी करने वाले एक संदिग्ध को पकड़कर क्राइम यूनिट गन्नौर के हवाले किया था। उनका आरोप है कि अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि लगातार तार चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है।
बैठक में किसानों ने थाना प्रभारी बीर सिंह से घटनाओं को गंभीरता से लेने और आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले किसानों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें