भिवानी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहीं अस्पतालों में मरीजों को बैड नहीं मिल रहे हैं तो कहीं ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। ऐसे में भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर कोरोना मरीजों को अस्पताल में बैड व ऑक्सीजन नहीं मिलते हैं तो एमपी व एमएलए के घर डेरा डाल दो। गुरनाम सिंह चढूनी ने बैड व ऑक्सीजन नहीं मिलने के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है जो उनको बीमारी में सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सकते है।
संयुक्त किसान मोर्चा के दर्शनपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच किसानों को अफवाहों से बचकर रहना है। क्योंकि इस संकट के बीच भी किसान आंदोलन काफी मजबूत है और आंदोलन को तोड़ने के लिए किसी भी तरह की अफवाह फैलाई जा सकती है। इसके साथ ही किसानों से एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को आगे भी मजबूत करने की अपील की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि मई दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन बैठक हुई।
कहा गया कि कुंडली सहित सभी मोर्चों पर सांझा कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी किसान नेताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी मामले में पूरी पुष्टि करने के बाद ही अपना मत रखें। इस समय सोशल मीडिया पर खूब अफवाह फैलाई जा रही है और उनकी सच्चाई का पता किए बिना किसान नेताओं को कोई बयान नहीं देना चाहिए।