फोटो :05: सोनीपत के गोहाना के गांव भंडेरी में एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा आर्डी बनाने के का
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने रविवार को कथूरा खंड में एग्री स्टैक योजना आईडी शिविर लगाया गया। इसमें कथूरा, भंडेरी और आसपास के गांवों के किसानों को लाभ दिया गया। उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने कहा कि सब्सिडी, बीमा और अन्य लाभ लेने के लिए यह आईडी अनिवार्य होगी। किसान खुद भी अपनी डिजिटल आईडी बनवा सकते हैं।
अधिकारियों और कर्मियों ने किसानों को एग्री स्टैक आईडी बनवाने के बारे में जानकारी दी। उनका कहा है कि अधिक से अधिक किसानों की आईडी बनवाकर उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
खंड कृषि अधिकारी डाॅ. संजीत मलिक ने कहा कि डिजिटल आईडी से किसानों को अपनी फसलों को उचित प्लेटफार्म पर बेचने की भी ऑनलाइन जानकारी मिलेगी।