सोनीपत के टीकाराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देती छात्राएं। कॉलेज
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में यूजी की अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जूनियर छात्राओं ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। साथ ही छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति जैसे नृत्य व गीत के माध्यम से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
फेयरवेल पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही इसमें अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने व्यक्तित्व, प्रतिभा, कैटवॉक और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य गीता ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में मेहनत, ईमानदारी व अनुशासन का महत्व बताते हुए इसे सफलता का मूल मंत्र बताया।
कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्राओं ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया व कॉलेज में बिताए अपने यादगार पलों को साझा किया। निर्णायक मंडल के मतानुसार मिस फेयरवेल भावना, मिस टैलेंट निशिता, मिस कैटवॉक वंशिका, मिस पर्सनैलिटी अनुष्का, मिस ब्यूटी अंशिका व मिस यूनिक ईशिता को कॉलेज प्राचार्या ने सैसे व क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
सोनीपत के टीकाराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देती छात्राएं। कॉलेज