फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही के आरोप, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रेलवे पुल पर काम करने के दौरान करंट लगने से हुई मजदूर की मौत के मामले में परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना सुरक्षा मानकों के काम करने का दबाव बनाया। इसकी वजह से मजदूर की करंट लगने से मौत हुई है। बरोदा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव जटवारह निवासी नाजिम ने बताया कि उनकी दो बहनें व छह भाई हैं। वह और बडे़ भाई जुबैर गांव रूखी स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। 16 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे ठेकेदार कुलदीप ने जुबैर को रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे पुल का कार्य करने को कहा। जुबैर ने बिना सुरक्षा किट कार्य करने के लिए मना कर दिया था, लेकिन ठेकेदार ने दबाव बनाकर बिना जूते व दस्तानों के काम करने की बात कही। उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। जब जुबैर कार्य करने के लिए ऊपर चढ़े तो शटरिंग में आए करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारियों ने शव को गोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवाया। रविवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन
करंट लगने से शनिवार को मजदूर की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-इंस्पेक्टर लाल सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें