हरियाणा के सोनीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के मामले में सोनीपत में टैक्सी चालक के आवास पर देर रात तक रिकॉर्ड खंगाला। टीम रात को कई दस्तावेज अपने साथ ले गई।
ईडी फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत छापा डालने शुक्रवार को सोनीपत के मयूर विहार की गली नंबर 24 में टैक्सी चालक रमेश गुलिया के घर पहुंची थी। टीम ने यहां से नोटों से भरा बैग बरामद किया था। ईडी की टीम ने घर के कई सदस्यों से पूछताछ की और रिकॉर्ड मांगा। देर रात कुछ कागजात अपने साथ लेकर ईडी की टीम रवाना हो गई। ईडी के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद थे।
चालक के विदेश में रह रहे भाई की जानकारी जुटा रही टीम
सूत्रों से पता चला है कि टैक्सी चालक रमेश का भाई नरेश विदेश में रहता है, जो क्रिप्टो करंसी का काम करता है। ईडी के अफसरों ने नरेश के बारे में रमेश से पूछताछ की है।