फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी में झुलसने से गई थी फैक्टरी कर्मी जान, हादसे के 10 माह बाद मुकदमा

Sun, 01 Dec 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पंचशील काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति की मार्च में झुलसने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंचशील कॉलोनी निवासी वंदना ने बताया कि उनके पति अनिल शर्मा करीब 20 साल से शहर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। पति उन्हें कई बार कहते थे कि अब कंपनी मालिक परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कई बार कंपनी मालिक को कहा था कि फैक्टरी में मशीनों के कई उपकरण पुराने व बेकार हो चुके हैं। अगर उन्हें नहीं बदला तो किसी दिन आग लग सकती है।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने 10 जनवरी को पति को जबरदस्ती पुरानी मशीनों पर काम के लिए मजबूर किया था। काम करते समय मशीन में लगी आग में उनके पति झुलस गए थे। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से दो दिन बाद उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया थे। वहां पर उनका इलाज 25 दिन चला था। इसके बाद वह पति का इलाज करवाने फरीदाबाद स्थित अस्पताल में ले गए थे। इलाज के दौरान 2 मार्च उनकी मौत हो गई थी। उनके देवर सुनील ने मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी ने यह आश्वासन दिया था कि वह फैक्टरी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कहा कि उनकी शिकायत पर जांच के लिए ईमानदार अधिकारी को तैनात किया जाए। पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें