फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काम को लेकर विवाद के बाद फैक्टरी मालिक को मारी गोली

Fri, 17 Apr 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम को लेकर हुए विवाद के बाद फैक्टरी मालिक को गोली मारने का मामला सामने आया है। वीरवार देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने फैक्टरी मालिक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-7 निवासी देव बंसल (27) की बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी नंबर-668 में यूनिट है। बताया जा रहा है कि उनकी फैक्टरी में ठेकेदार लोडिंग-अनलोडिंग के लिए मजदूर उपलब्ध करवाता है। वीरवार को ठेकेदार के दो कर्मचारी फैक्टरी में काम करने पहुंचे थे, जहां आपस में विवाद हो गया। इस पर फैक्टरी मालिक ने दोनों को काम करने से मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में देर शाम बाइक सवार दो युवक फैक्टरी के बाहर पहुंचे। जब देव बंसल अपनी कार में बैठने लगे तो हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी बाई जांघ में लगी जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


घायल फैक्टरी मालिक को तुरंत सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया।

एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें