फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पांच घंटे में बुझाई

Sun, 18 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगने के दौरान उठता धुएं का गुबार।
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित बर्तन साफ करने के जूने (स्क्रबर) बनाने वाली फैक्टरी नंबर 410 में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कीं आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग सोनीपत और पानीपत के कर्मचारी 10 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्टरी में लगाए गए शीशों को तोड़कर आग को पांच घंटे में बुझाई।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित ए-वन फाइबर फैक्टरी में बर्तन साफ करने के फोम और जाल के जूने बनाए जाते हैं। इन उत्पादों को चिपकाने के लिए केमिकल का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार घटना के समय 40-50 कर्मचारी पहली मंजिल पर जूने बनाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान मोटर में शाॅर्ट-सर्किट होने से पास में रखे केमिकल में आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारी जान बचाकर फैक्टरी से बाहर निकल गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, मगर तब तक आग पहली से दूसरी मंजिल तक फैल चुकी थी। आग बुझाने के लिए गन्नौर, बड़ी, सोनीपत, राई, कुंडली और पानीपत के समालखा से 10 दमकल गाडि़यां बुलाई गईं।
गनीमत रही कि फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रमों तक आग नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी चारों तरफ से बंद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में दमकल कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए साथ लगती फैक्टरी में गाड़ी खड़ी कर आग बुझाने का प्रयास किया। शीशे तोड़ने के बाद करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें