सोनीपत। समाजसेवा और सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे ओपी ऐलाबादी का मंगलवार को निधन हो गया। कई दिनों से ऐलाबादी का निजी अस्पताल में उपच चल रहा था। वे उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
ओपी ऐलाबादी समाज सेवा समिति के वरिष्ठ उपप्रधान, वरिष्ठ नागरिक परिषद के संरक्षक और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक सहित कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उनके निधन के बाद हिंदू मंच के महासचिव हर भगवान रहेजा ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इस पर उनके भाई अमरनाथ एलाबाधी, बेटे सौरभ ऐलाबादी, जीजा रामप्रकाश सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके नेत्रदान कराया।