बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-21 गुरु नानक कॉलोनी स्थित एनआर हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सेंटर फॉर साइट (आंखों का अस्पताल) के सहयोग से कृष्ण कुमार द्वारा लगाया जाएगा।
स्कूल संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच की जाएगी, जिससे नेत्र संबंधी बीमारियों और समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सके।